Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विश्व रेबीज दिवस पर निःशुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण

मंडला, 28 सितम्बर 2026

विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल, मंडला में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सौजन्य से निःशुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य पशुओं में रेबीज की रोकथाम के साथ आमजन को रेबीज से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।

शिविर में कुल 49 पशुओं का निःशुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण किया गया, जिसमें 29 स्वान, 14 बिल्लियाँ एवं 6 आवारा कुत्ते शामिल रहे। इस दौरान पशुपालकों एवं नागरिकों को पालतू पशुओं के नियमित टीकाकरण, रेबीज की रोकथाम तथा पशु के काटने की स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता लेने के संबंध में जानकारी दी गई।

विभाग द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि पालतू कुत्तों एवं बिल्लियों का समय पर रेबीज टीकाकरण कराएं। किसी पशु के काटने की स्थिति में घाव को तत्काल साबुन एवं बहते पानी से अच्छी तरह धोकर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।

शिविर में उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. यू.एस. तिवारी, सिविल सर्जन मंडला डॉ. एस.के. विश्वकर्मा, पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ. सुमित कुमार पटेल, चिकित्सा सर्जन डॉ. श्रुति गौर एवं सहायक सर्जन डॉ. दुरपत मरावी उपस्थित रहे।

Related posts

एबीपीएएस पोर्टल से ऑनलाईन आवेदन कर 20 प्रतिशत छूट का लाभ उठाए  

Reva India News

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मध्यप्रदेश पुलिस का अवैध मादक पदार्थो के कारोबार पर कड़ा प्रहार

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 21 दिसम्बर 2022

Reva India News

Leave a Comment