मंडला, 30 सितम्बर 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मंडला जिले के प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने खैरी पहुंचकर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर श्री धोटे ने स्थल पर आवागमन, बैठक व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान आने वाले नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं सुचारु रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, अपर कलेक्टर श्रीमती सोनल सिडाम, डीएफओ श्रीमती प्रीता एमएस, श्री एमएस मौर्य, एसडीएम श्री शैलेन्द्र चौधरी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
