Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से हेमलता को मिला आर्थिक सहारा

मंडला, 1 अक्टूबर 2026

ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती एवं धात्री माताओं के बेहतर पोषण और स्वास्थ्य देखभाल के लिए केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ एक वरदान साबित हो रही है। इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ ग्राम मधपुरी की निवासी श्रीमती हेमलता सिंगरौरे को मिला है। गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण और दवाइयों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, योजना के तहत ललिता सिंगरौरे के बैंक खाते में 5 हजार रुपये की राशि दो किस्तों में सीधे हस्तांतरित की गई।

श्रीमती हेमलता बताती हैं कि इस आर्थिक सहायता से उन्हें गर्भावस्था के कठिन समय में पौष्टिक आहार, फल, दूध एवं आवश्यक दवाइयाँ खरीदने में काफी आसानी हुई। इससे न केवल उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ, बल्कि शिशु के सही विकास में भी बहुत मदद मिली। समय पर मिली इस वित्तीय राहत के लिए हेमलता सिंगरौरे ने प्रधानमंत्री जी का सहृदय आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना हम जैसी ग्रामीण महिलाओं के लिए मुश्किल समय में एक बड़ा सहारा है।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 18 अगस्त 2022

Reva India News

अग्नि सुरक्षा सप्ताह, योगा कार्यक्रम

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 3 अगस्त 2022

Reva India News

Leave a Comment