Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वागत रैली में हुआ नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष आशु जैन का जगह-जगह स्वागत

 

मंडला–

हाल ही में सम्पन्न हुए युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में युवा कांग्रेस मंडला जिलाध्यक्ष पद के लिए आशीष आशु जैन और अखिलेश सिंह ठाकुर ताल ठोंकी थी l युवा कांग्रेस चुनाव में जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों के बीच भारी गहमा-गहमी देखी गई जिसमें आशु जैन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अखिलेश सिंह ठाकुर को 813 मतों से हराकर जीत का शहरा अपने सर पर बाँध लिया l
कई वर्षों से रुके हुये मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव 10,11 और 12दिसम्बर को ऑनलाइन हुये थे जिसमें 11दिसम्बर को मंडला जिले में वोटिंग हुई थीl इस चुनाव में युवा कांग्रेस के सक्रिय सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग ऑनलाइन वोटिंग के माध्यम से किया था l मंडला जिले में कुल 1225 वोट डाले गए थे जिसमें 306 वोट अखिलेश सिंह ठाकुर को मिले और आशु जैन 813 वोट लेकर विजयी हुए और अध्यक्ष का पद अपने नाम कर लिया वहीं कम वोट लेकर हारने वाले अखिलेश सिंह ठाकुर को उपाध्यक्ष पद लेकर संतुष्ट होना पड़ा l
इसी प्रकार जिले की तीनों विधानसभा के भी चुनाव हुये जिसमें
मंडला विधानसभा से राहुल सिंगौर ने सर्वाधिक 458 मत प्राप्त कर विधानसभा अध्यक्ष पद हासिल किया और दीपांशु मिश्रा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुये l
बिछिया विधानसभा से विकास साहू अध्यक्ष निर्वाचित हुए और शशांक गोस्वामी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए
निवास विधानसभा से रोबिन बड़गैया निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए l
इसी प्रकार हिमांशु हनी बर्वे, दीपांशु मिश्रा विधानसभा उपाध्यक्ष, शिवम गुप्ता, वंदना सोनी जिला महासचिव एवं विनय वरदानी, पीयूष खंडेलवाल, अक्षय जैसवाल, टोनी मिश्रा विधानसभा महासचिव निर्वाचित हुए l
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के द्वारा सभी नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस पदाधिकारियों की स्वागत रैली एलएमएन गार्डन बिंझिया से निकालकर बिंझिया चौराहा, लालीपुर चौराहा, बस स्टैंड, चिलमन चौक, बड़ चौराहा, रेडक्रॉस चौराहा, नगर पालिका तक जगह जगह गर्मजोशी से स्वागत किया गया और नगर पालिका टाऊन हॉल में सभा आयोजित की गई l
सभा को बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, निवास विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश तिवारी, निवर्तमान जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिनव चौरसिया, नवनिर्वाचित मंडला विधानसभा अध्यक्ष राहुल सिंगौर, बिछिया विधानसभा अध्यक्ष विकास साहू, निवास विधानसभा अध्यक्ष रोबिन बड़गैया एवं अंत में नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष आशु जैन ने संबोधित कर अपने विचार साझा किए

स्वागत रैली कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, निवास विधायक डॉ.अशोक मर्सकोले, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला, युवा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष अभिनव चौरसिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रागिनी परते, सेवादल अध्यक्ष जीतराज कछवाहा, अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष नंदू भाईजान, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव अखिलेश कछवाहा, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव कोविद सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस महामंत्री राजेश कछवाहा,रेवाराम साहू, गुलाब उइके, सुकीर्ति भूषण,संजय चौरसिया,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, सतीश झरिया, तारा परस्ते, बेनिश्याम राय, रानू हरदहा, भोजराज भोजू, सीएल चक्रवर्ती, शुभाष नामदेव, महेंद्र चंद्रोल,अन्ना नामदेव, प्रणय भंडारी,हनी बर्वे, अंकित रजक, राहुल श्रीवास, आदिल,कुलदीप कछवाहा, रजनीश रंजन उसराठे, सुनील चौरसिया, शानू डोंगसरे, बाबा दुबे, मृत्युंजय तिवारी, सुमन श्रीवास, नीलू शुक्ला, शकुन बाई, नीलेश तिवारी, मयूर चौधरी आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

जादू नहीं विज्ञान है समझना समझाना आसान है।   

Reva India News

जागरुकता रथ के माध्यम से जिले में हो रहा प्रचार-प्रसार

Reva India News

कोरोना कर्फ्यू में छूट के संबंध में सुझाव दे सकते हैं आमजन

Reva India News

Leave a Comment