Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री धोटे ने जिलेवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

मंडला, 7 नवम्बर 2026

प्रकाश के पावन पर्व दीपावली के अवसर पर मंडला कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने समस्त जिलेवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

कलेक्टर श्री धोटे ने अपने शुभकामना संदेश में ईश्वर से प्रार्थना की है कि यह दीपोत्सव सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सौभाग्य लेकर आए। उन्होंने कहा कि माँ लक्ष्मी की कृपा से मंडला जिले का हर घर-आँगन खुशियों के उजाले से आलोकित हो और समाज में प्रेम एवं सौहार्द की भावना सुदृढ़ हो।

जिला प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ सुरक्षित तरीके से दीपावली का पर्व मनाएं।

Related posts

बम्हनी बंजर में सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स के लिए आयोजित की गई प्रशिक्षण कार्यशाला

Reva India News

कलेक्टर ने की नशामुक्ति अभियान की विस्तृत समीक्षा

Reva India News

4 कोरोना मरीज स्वस्थ हुआ

Reva India News

Leave a Comment