मंडला, 12 नवम्बर 2026
कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सतीश कश्यप के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा मंडला, नैनपुर एवं बिछिया क्षेत्र में अवैध मदिरा के विरुद्ध दबीश की कार्रवाई की गई।
मंडला शहर के मछली मार्केट स्थित एक दुकान से 48 नग देशी मदिरा प्लेन तथा देवदरा में मुक्तिधाम के आगे से 40 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा बरामद कर जब्त की गई। दोनों मामलों में प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
नैनपुर क्षेत्र के ग्राम डिठौरी से 7 लीटर कच्ची मदिरा एवं 120 किलोग्राम महुआ लाहन तथा बिछिया क्षेत्र के ग्राम सिझोरा के पास नाले से 45 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा जब्त की गई। इस प्रकार कुल 5 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध किए गए। जब्त मदिरा एवं महुआ लाहन की कुल अनुमानित कीमत 28 हजार 170 रुपये है।
