मंडला, 20 नवम्बर 2026
जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में छह दिवसीय ‘न्याय उत्सव’ कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री कमल सोनी के निर्देशन तथा प्राधिकरण के सचिव श्री हेमराज सनोडिया के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के वन स्टॉप सेंटर (सखी) की टीम ने सहभागिता की।

प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले के मार्गदर्शन में टीम ने प्रतिभागियों को विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं तथा घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से उपलब्ध त्वरित सहायता की जानकारी दी। इस दौरान जागरूकता पम्पलेट भी वितरित किए गए।
देवउठनी ग्यारस के बाद विवाह समारोहों के प्रारंभ होने के मद्देनजर बाल विवाह की रोकथाम के प्रति आमजन को जागरूक किया गया। टीम ने अपील की कि बाल विवाह की सूचना मिलने पर तत्काल जिला कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 07642-252699 पर शिकायत दर्ज कराएं। उपस्थित लोगों को बाल विवाह रोकने का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम में पैरालीगल वॉलेंटियर श्रीमती शिखा श्रीवास्तव, केसवर्कर सुश्री आशा नंदा, बहुउद्देशीय कार्यकर्ता श्री हरिशंकर कछवाहा एवं श्रीमती आरती वरकडे उपस्थित रहे।
