Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के उचित उपचार कराने हेतु रात्रि में जिला चिकित्सालय पहुंचे

मंडला 4 जनवरी 2025

मंडला जिले के पुरवा रोड में शुक्रवार की रात्रि में हुई भीषण सड़क दुर्घटना से दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। दुर्घटना में गंभीर दो व्यक्तियों को उपचार हेतु जबलपुर रेफर किया गया है और दो घायल व्यक्तियों का जिला चिकित्सालय मंडला में उपचार चल रहा है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही रात्रिकाल में जिला चिकित्सालय पहुंचकर मृतकों के परिजनों और दुर्घटना में घायल व्यक्तियों से मिले। उन्होंने जिला चिकित्सालय में भर्ती घायल व्यक्तियों का उचित उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायल व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखने व आवश्यकता पड़ने पर जबलपुर रेफर करने को कहा। सड़क दुर्घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने बताया कि पुरवा सड़क में दो वाहनों के भिड़ंत से भीषण सड़क दुर्घटना हो गई है। इस दुर्घटना से दो व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। दो व्यक्तियों को उपचार हेतु जबलपुर रेफर किया गया है। जिला चिकित्सालय मंडला में दो व्यक्तियों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related posts

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आज

Reva India News

युवाओं की योग्यता और कौशल के अनुसार अवसर दिलाने का प्रयास है रोजगार मेला- कलेक्टर

Reva India News

हरिशंकर नामदेव बने भारतीय जनता पार्टी मण्डला के नगर मंडल सोशल मीडिया प्रभारी

Reva India News

Leave a Comment