Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम 15 मई तक प्रस्ताव एवं खाते की जानकारी देनी होगी

मंडला, 13 मई 2025

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 22 मई को जैव विविधता प्रबंधन समिति/स्वयंसेवी संगठनों/महाविद्यालयों द्वारा ’प्रकृति के साथ सामंजस्य और सतत विकास’ विषय पर आधारित जैव विविधता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे निबंध लेखन, वाद-विवाद, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी, रैली, कार्यशाला, जैव विविधता, जैव संसाधन आधारित प्रदर्शनी सहित अन्य विषय वस्तु आधारित जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बोर्ड द्वारा बजट उपलब्ध कराया जायेगा। संबंधित संस्थाएं जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन हेतु 15 मई तक प्रस्ताव एवं खाता संबंधी जानकारी निर्धारित प्रपत्र में बोर्ड के ईमेल आईडी mpsbb@mp.gov.in पर प्रेषित कर सकते हैं। कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में बनाई गई कार्ययोजना को कार्यालय जिला पंचायत मंडला में जमा कराना होगा। बोर्ड द्वारा कार्यक्रम के आयोजन हेतु दिशा-निर्देश पृथक से प्रेषित किए जाएंगे।

Related posts

आज से 27 अगस्त तक चलेगा दस्तक अभियान

Reva India News

अनुभूति कैम्प के आयोजन संबंधी बैठक संपन्न

Reva India News

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली कमिश्नर-कलेक्टर्स की वर्चुअल बैठक मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के संबंध में दिए दिशा-निर्देश  

Reva India News

Leave a Comment