Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी नर्मदा जयंती की संध्या पद्मश्री मालिनी अवस्थी के गायन से बंधा समा

मंडला 8 फरवरी 2022

माँ नर्मदा जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा 5 से 11 फरवरी तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। 8 फरवरी को मां नर्मदा जयंती के अवसर पर प्रातः प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। इसके पश्चात दीपदान तथा आरती का आयोजन छोटे रपटा पुल पर किया गया। जिला प्रशासन तथा संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में रपटाघाट में नर्मदा जयंती की संध्या पर पद्मश्री मालिनी अवस्थी का गायन हुआ। विख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी की प्रस्तुतियों से रपटाघाट मंडला में शानदार समा बंधा। उन्होंने मां नर्मदा, शिव स्तुति की स्तुति सहित अनेक आकर्षक प्रस्तुतियां दी। नर्मदा जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का शंभारंभ दीप प्रज्जवलन से हुआ। इस दौरान विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, नपा.उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी, कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, डीएफओ श्री अरोरा एवं श्री यादव, एडीएम मीना मसराम सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

 

नर्मदा जयंती के अवसर पर रपटाघाट में शाम 4:45 से निर्झरणी महोत्सव का प्रारंभ राजेन्द्र जांगले द्वारा बनाई गई फिल्म जीवन रेखा एवं राग ऑफ रिवर नर्मदा के प्रदर्शन के साथ हुआ। इसके पश्चात लोकनृत्य रीना, सैला नृत्य तथा बैगा नृत्य कान्हा हुए। जिले की उभरती गायिका अवनि वर्मा ने शास्त्रीय गायन ठुमरी की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने कलाकारों को सम्मानित किया। जिला प्रशासन की ओर से अवधि लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी को सम्मानित भी किया गया।

Related posts

पेसा ग्राम सभाओं में 2 अक्टूबर से प्रारंभ होगा “सबकी योजना – सबका विकास” अभियान

Reva India News

सर्पदंश से बचाव, इलाज एवं भ्रांतियों के संबंध में एडवाईजरी

Reva India News

वन परिक्षेत्र खटिया (बफर) में अनुभूति षिविर का हुआ आयोजन

Reva India News

Leave a Comment