Reva India News
Otherऑटोकोरोना वायरसज्योतिषटेकदेशब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलामनोरंजनवीडियोशहर और राज्य

7 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक अनुकूल व्यवहार परिवर्तन सघन अभियान जारी त्यौहारों एवं शीत ऋतु में कोरोना से बचने चलाया जा रहा अभियान

मण्डला 14 अक्टूबर 2020

सीएमएचओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड-19 संक्रमण के प्रकरण लगातार बढ़ रहे हैं। वायरस के संक्रमण के बीच आर्थिक गतिविधियाँ भी प्रारंभ है। त्यौहार आदि के कारण लोगों का मिलना-जुलना एवं एकत्रित होना तथा शीत ऋतु में वातावरण का तापमान कम होने के कारण कोरोना वायरस के प्रसार की संभावना अधिक है। इसके लिए 7 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक सभी विभागों के समन्वय से कोविड-19 अनुकूल व्यवहार परिवर्तन सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में 15 प्रकार के व्यवहारों की गतिविधि एवं संकल्प का आयोजन किया जा रहा है। सीएमएचओ ने सीईओ जिला पंचायत, एसपी मंडला, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, प्राचार्य रानी दुर्गावती महाविद्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, जिला आयुष अधिकारी, जिला वन मंडल अधिकारी, समस्त राजस्व अधिकारी, उपंसचालक कृषि, जिला खेल अधिकारी तथा जल संसाधन विभाग को अभियान से संबंधित निर्धारित किए गए दायित्वों को पूरा करने का आग्रह किया है।

Related posts

*कुर्मी समाज विकास संगठन जिला मंडला के द्वारा चुने हुए सजातीय जनप्रतिनिधियों व सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया*

Reva India News

विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर

Reva India News

सृजन कार्यक्रम अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment