Reva India News
Otherऑटोदेशब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज से लगेंगी जेईई और नीट की निःशुल्क कक्षाएं

मण्डला 14 अक्टूबर 2020

जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा प्रोजेक्ट ’’नई उड़ान’’ का आरंभ किया गया है। इसके अंतर्गत शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत् अनुसूचित जनजाति के चयनित विद्यार्थियों को नीट और जेईई के लिए निःशुल्क कोचिंग 15 अक्टूबर से प्रतिदिन प्रदान की जाएगी। इसके अंतर्गत नोडल शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में एपीसी (रमसा) मुकेश पांडेय ने सभी नोडल शिक्षकों को कोचिंग के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। आईसीटी नोडल शक्ति पटेल ने सभी शिक्षकों को ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन और ऑनलाइन मूल्यांकन की प्रणाली से अवगत कराया। कोचिंग में विद्यार्थियों को पीडीएफ, वीडियो के माध्यम से अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराकर ऑनलाइन डाउट्स क्लीयरिंग सेशन आयोजित किए जाएंगे। चयनित विद्यार्थियों के स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है, कि वे कोचिंग में चयनित विद्यार्थियों से समन्वय कर उन्हें ऑनलाइन कोचिंग में शामिल कराएं।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन के आदेश जारी किए

Reva India News

नायब तहसीलदार ने किया हिरदेनगर गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण

Reva India News

कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन आँगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण  

Reva India News

Leave a Comment