Reva India News
Otherऑटोब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलामनोरंजन

जिले के 9 हजार बच्चों को मिलेगी निःशुल्क भविष्योन्मुखी शिक्षा पुरा अवधारणा पर आयोजित किया जा रहा है आनलाईन प्रतियोगिता

मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिवस पर मनाया गया प्रेरणा दिवस

मिसाइल मैन के नाम से विख्यात और पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के जन्म दिवस 15 अक्टूबर के अवसर पर बिछिया विकासखंड के ग्राम करवाही(काताजर) में “भारत 4.0 प्रेरणा दिवस”का आयोजन किया गया।आयोजन पीजेव्हीसीव्हीपीएके और पूरा सोशल साल्यूशनस प्रा.लि.ने संयुक्त रूप से किया। विषय विशेषज्ञ अनिल हरदहा ने  कार्यक्रम की पृष्ठभूमि की जानकारी दी। डॉ गजेंद्र गुप्ता ने “भारत 4 प्रेरणा दिवस” के संबंध में बताया कि हम चौथी औद्योगिक क्रांति के दौर में हैं। प्रौद्योगिकियों की एक नई लहर तेजी से दुनिया भर में हर क्षेत्र में 21 वीं सदी के व्यवसायों के परिदृश्य को बदल रही है। 4.0 शिक्षा 4.0 प्रौद्योगिकी, व्यवसाय प्रबंधन और उद्यमिता में उद्योग-तैयार होने के लिए आवश्यक कौशल के साथ एक व्यक्ति को लैस करती है।  सौरभ चटर्जी ने तकनीक के उपयोग से संवहनीय आजीविका के संबंध में लोगों को जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों ने इस अवसर पर अपने विजन और संकल्प को अपने संदेश और हस्ताक्षर के साथ दर्ज किया।इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सचिव, रोजगार सहायक, मेट और विभिन्न ग्रामों से आए युवक शामिल हुए।कार्यक्रम के आयोजन में अमित शुक्ला का सहयोग उल्लेखनीय रही।

 

मंड़ला जिले के बच्चों को भविष्योन्मुखी शिक्षा से जोड़ने के लिए पंजीयन का आज शुभारम्भ किया गया।आशुतोष गुप्ता,नमन कुशराम,कनक कुशराम, हिमेश देशिया,भूमि मिश्रा, सर्वेश, वेद चौरसिया खुशी सिंगौर, प्रथमेश जायसवाल और पी.शैली राव का आनलाइन नामांकन कर “इंडिया 4.0 डॉ. एपीजे” का मंड़ला जिले में शुभारम्भ किया गया। इंडिया 4.0 डॉ.एपीजे 1करोड़ बच्चों को निशुल्क भविष्योन्मुखी शिक्षा प्रदान करने की एक पहल है।मध्यप्रदेश में 6 लाख और मंड़ला जिले में 9 हजार बच्चों को इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। पांचवी से दसवीं कक्षा के बच्चे इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।21 वर्ष की आयु तक पहुंचने तक इस कार्यक्रम में बच्चों को सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।इन बच्चों को उद्योग के विशेषज्ञों और स्टैनफोर्ड आईआईटी और आईआईएम जैसे शीर्ष संस्थानों के पूर्व छात्रों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। आईबी हब्स के द्वारा सर्मथित इस कार्यक्रम में मंड़ला जिले के छात्रों के पंजीयन के कार्य का समन्वय पीजेव्हीसीव्हीपीएके निःशुल्क कर रही है।

 

15 से 25 आयुवर्ग के छात्रों के लिए डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा प्रतिपादित पुरा अवधारणा(ग्रामीण क्षेत्र में शहरी सुविधाओं की उपलब्धता) पर आनलाइन पेंटिंग, लेख और आईडिया शेयरिंग प्रतियोगिता का  आयोजन किया जा रहा है। आयोजक संस्था के सोशल मीडिया पेज पर छात्र अपनी प्रविष्टि पोस्ट कर सकते हैं।सभी प्रतिभागियों को सहभागिता का ई- सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।पूरा अवधारणा को बेहतर तरीके से प्रदर्शित करने वाले प्रविष्टि को पुरस्कृत किया जाएगा।

 

Related posts

जिले में कॉरेक्स कफ सिरप, बोनफिक्स, व्हाइटनर एवं थिनर जैसे नशे में प्रयोग वाले वस्तुओं का विक्रय प्रतिबंधित

Reva India News

कलेक्टर की उपस्थिति में पंचचौकी महाआरती संपन्न  

Reva India News

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन और समाधान प्रकरणों की समीक्षा समय सीमा बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment