Reva India News
Otherऑटोब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में ड्यूटी निर्धारित

मण्डला 17 अक्टूबर 2020

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला आपदा प्रबंधन के अंतर्गत मानसून सत्र् 2020 मंे वर्षाकाल एवं माह अक्टूबर के दौरान वर्षा तथा दशहरा पर्व को देखते हुए आपदाओं से निपटने के लिए जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम स्थापित करने के आदेश जारी कर दिये हैं। उन्होंने कंट्रोल रूम का प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख राकेश खम्परिया को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम कलेक्टर कार्यालय के अधीक्षक कक्ष में स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07642-251079 है एवं प्रभारी अधिकारी का मोबाईल नंबर 9425359361 है। आपदा प्रबंधन से संबंधित किसी भी सूचना के लिए slrmal@nic.in पर मेल भी किया जा सकता है। आपदा कंट्रोल रूम में आपदा से संबंधित सूचना के साथ-साथ कोरोना से संबंधित जानकारी भी दी जा सकती है।

आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम संपूर्णं वर्षाकाल में 24 घण्टे कार्य करने के लिए 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्रयोगशाला सहायक शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, हेल्पर संतोष कुमार यादव, देवेन्द्र चौरसिया, भृत्य मैकुलाल, सहायक ग्रेड-3 कपिल शुक्ला, पंप अटेंडेट श्रीराम बहादुर, स्टोर अटेंडेट नरेन्द्र श्रीवास्तव, भृत्य निर्मल तेकाम की दिनवार अलग-अलग पालियों में ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार सहायक ग्रेड-3 बलराम परधान एवं भृत्य गणेश हरदहा को रिजर्व में रखा गया है। कलेक्टर ने प्रभारी अधिकारी को कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली समस्त जानकारियों से उच्चाधिकारियों को अवगत् कराने के निर्देश दिये हैं।

Related posts

जिले में आज अन्न उत्सव के तहत् वितरित हुआ राशन विधायक मंडला सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल

Reva India News

जन स्वास्थ्य शिविर में 7155 नागरिकों का जाँच एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

Reva India News

जिले के किसानों को रबी फसल की उत्पादकता बढ़ाने सलाह

Reva India News

Leave a Comment