Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

’100 दिवसीय अभियान’’ के तहत् पेयजल उपलब्ध होगा

मण्डला 19 अक्टूबर 2020

कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया कि भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा 2 अक्टूबर 2020 से ’’100 दिवसीय अभियान’’ के तहत शालाओं, आंगनवाडियों प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों सहित अन्य शासकीय संस्थाओं में नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध करने का अभियान चलाया गया है। इस अभियान के अंतर्गत मध्यान्ह भोजन तैयार करने, हाथ धोने, शौचालय, दिव्यांग छात्रा एवं शिक्षकों के लिये संवेदीकरण, निर्वाध एवं अनुकूल पाइप लाईन आधारित नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा। जिसमें जल जीवन मिशन के साथ मनरेगा, 15वॉ वित्त आयोग, जिला खनिज मद, विधायक, सांसद निधि, सामुदायिक सहभागिता, सी.एस.आर. फन्ड एवं अन्य संसाधनो से अभिसरण कर उक्त संस्थाओं के वाटर सप्लाई प्लान को कार्य योजना (व्हीएपी) एवं ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान (जीपीडीपी) का हिस्सा बनाया जायेगा। इस 100 दिवसीय अभियान को संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर सफलता पूर्वक कियांवित किया जायेगा।

कार्यपालन यंत्री से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के एडीशनल सचिव के द्वारा रूफ वाटर हार्वेस्टिंग कार्य निर्माण एजेंसी को नवीन भवनो एवं प्रगतिरत् भवनो में निर्माण कर गिरते जल स्तर का संरक्षण करने हेतु दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके तहत शिक्षा विभाग को शालाओ के छात्रा, छात्राओं को प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूक करने के दिशा-निर्देश जारी किये गये है।

Related posts

अग्रिम कुमार (भा.प्र.से.) को एसडीएम घुघरी का प्रभार

Reva India News

संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री तथा उपयंत्रियों का रूका वेतन कलेक्टर हर्षिका सिंह ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा

Reva India News

25 दिवसीय स्वरोजगार प्रशिक्षण का समापन

Reva India News

Leave a Comment