Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अपनी रक्षा के प्रति सतर्क रहें, सक्षम बनें और आगे बढ़ें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने किशोरी जागरूकता शिविर को किया संबोधित

मण्डला 21 अक्टूबर 2020

कलेक्टर हर्षिका सिंह महिला बाल विकास विभाग द्वारा 18 से 21 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे किशोरी जागरूकता शिविर में शामिल हुई। राजीव कॉलोनी स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र में पहुंचकर कलेक्टर ने शिविर में आई किशोरी बालिकाओं, उनके माता-पिता तथा अभिभावकों से आत्मीय बातचीत की। श्रीमती सिंह बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी अपनी रक्षा के प्रति सतर्क रहें। दृढ़संकल्पित होकर अपना लक्ष्य बनाते हुए पढ़ाई करें एवं जीवन में प्रगति के पथ पर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि किशोरी बालिकाओं को बढ़े होने के साथ-साथ अपने आसपास के परिवेश के बारे में जानकारी रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी बालिकाओं को उनकी मदद के लिए शासन से संचालित हेल्पलाईन नंबरों 181, 1098 आदि की जानकारी होना चाहिए। कलेक्टर ने बालिकाओं से कहा कि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य, मानसिक या शारीरिक समस्या होने पर बेझिझक अपने माता-पिता को बताएं। उन्होने किशोरी जागरूकता शिविर के अंत में उपस्थित बालिकाओं एवं माता-पिता को बालिका संरक्षण संबंधी शपथ भी दिलाई।

किशोरी जागरूकता शिविर में उपस्थित हुए अनुविभागीय अधिकारी मंडला प्रथम कौशिक ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी सतर्कता एवं सावधानी बरतने के साथ-साथ कॉन्फिडेंट भी रहें। जीवन में आगे बढ़ने के लिए ये तीनों बातें जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को गुड टच-बेड टच के बारे में जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्याओं को तत्काल अपने माता-पिता को बताएं। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को किशोरी जागरूकता शिविर के सतत् रूप से नियमित समय पर आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित बालिकाओं एवं उनके माता-पिता को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। किशोरी जागरूकता शिविर में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता तड़वे सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, जिला पंचायत सदस्य अनिता तिवारी, किशोरी बालिकाएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

Related posts

*जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह का मंडला आगमन आज*

Reva India News

बिना बिजली उपयोग के जारी हो रहे बिलों पर कार्रवाई 24 कनेक्शन किए स्थायी रूप से विच्छेदित

Reva India News

मंडला में जनगणना 2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

Reva India News

Leave a Comment