Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ध्वनि प्रदूषण एवं वायु प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों का उपयोग न करें जिला प्रशासन की अपील

मण्डला 15 नवम्बर 2020

दीपावली पर्व के अवसर पर होने वाले प्रदूषण को दृष्टिगत रखते हुए रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक ही पटाखे का उपयोग किया जाये। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा जारी अपील में कहा गया है कि दीपावली पर्व के अवसर पर ध्वनि प्रदूषण एवं वायु प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों का उपयोग न किया जाये। आवश्यक हो तो ही ग्रीन क्रेकर्स (हरित पटाखे) का ही उपयोग करें। दीपावली पर्व के अवसर पर सावधानी बरतते हुए छोटे बच्चों को पटाखे जलाते समय दूर रखने की सलाह दी जाती हैै। पर्व के अवसर पर पटाखे खरीदते समय एवं ग्रीन क्रेकर्स (हरित पटाखे) का प्रयोग करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए चेहरे पर मॉस्क अनिवार्यतः लगायें तथा अपने हाथों को साबुन से साफ करने करें। इसी प्रकार पटाखों का प्रयोग करते समय सेनेटाईजर को दूर रखें। जिला प्रशासन ने आमजन से प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों का उपयोग नहीं करने का आग्रह किया गया है।

Related posts

मंडला में जल संकट को लेकर बड़ा फैसला : निजी नलकूप खनन पर लगी रोक

Reva India News

आबकारी विभाग ने की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही

Reva India News

बोर्ड परीक्षाओं में केन्द्राध्यक्षों की भूमिका महत्वपूर्ण सतर्कता और संवेदनशीलता से कराएं परीक्षा- कलेक्टर डाईट में केन्द्राध्यक्षों का प्रशिक्षण आयोजित

Reva India News

Leave a Comment