Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मिलावट को रोकने अभियान चलाएं, सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें – श्री बोरकर कमिश्नर ने वीसी में दिए निर्देश

मण्डला 17 नवम्बर 2020

जबलपुर संभाग आयुक्त चंद्रशेखर बोरकर ने संभाग के सभी जिलों की निर्धारित बिन्दुओं पर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी जिला कलेक्टर मिलावट को रोकने एक अभियान चलाएं। मिलावट को सख्ती से रोकें तथा प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मिलावट को रोकने के लिए सभी को मजबूत इच्छाशक्ति के साथ लगातार कार्यवाही करना होगा। उन्होंने मिलावट को रोकने शासन से जारी दिशा-निर्देशों पर भी विस्तृत चर्चा की। श्री बोरकर ने गरीब कल्याण योजना की समीक्षा करते हुए इसके वितरण और उठाव की स्थिति जानी। उन्होंने जिलेवार वितरण एवं उठाव पर जरूरी निर्देश दिए।

कमिश्नर ने उपार्जन की समीक्षा करते हुए कहा कि उपार्जन केन्द्रों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पूर्व मैसेज भेजें। उपार्जन के पश्चात् मिलिंग प्रक्रिया पर विशेष निगरानी रखें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मिलर्स को जो धान दी जा रही है उसी धान का चावल प्राप्त करना सुनिश्चित करें। सभी कलेक्टर अपने स्तर पर गड़बड़ी को रोकने प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। श्री बोरकर ने कोरोना संक्रमण पर चर्चा करते हुए सभी कलेक्टर्स को उनके जिले के अस्पतालों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन, जरूरी दवाईयां, टेस्टिंग किट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, पथ विक्रेता, ऋण योजना तथा खाद बीज के भंडारण एवं वितरण पर भी चर्चा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला कलेक्टर से निर्धारित बिन्दुओं के संबंध में उनकी समस्याएं भी जानी। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में उपार्जन की स्थिति, परिवहन, वारदानों की उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी ली। वीसी में एडीएम मीना मसराम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

11 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर लौटे अपने घर

Reva India News

26 जनवरी को समस्त शासकीय भवनों पर करें रोशनी की व्यवस्था

Reva India News

बहुउद्देश्यीय खेती अपनाकर लाखों कमा रहे सूरज परंपरागत फसल के अलावा मिर्च, टमाटर एवं ककड़ी से बढ़ी आमदनी

Reva India News

Leave a Comment