Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में 8 कोरोना केस मिले

मण्डला 20 दिसम्बर 2020

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 दिसम्बर की शाम 4 बजे से 20 दिसम्बर की शाम 4 बजे तक 8 कोरोना पॉजीटिव केस मिले। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-2 नैनपुर निवासी 50 वर्षीय एवं 19 वर्षीय पुरूष तथा 45 वर्षीय महिला, ग्राम सर्रापिपरिया निवासी 35 वर्षीय पुरूष एवं 30 वर्षीय महिला, स्वामी सीताराम वार्ड मंडला निवासी 36 वर्षीय महिला, मवई निवासी 40 वर्षीय महिला तथा ग्राम टकटौआ बिछिया निवासी 26 वर्षीय पुरूष की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सभी संक्रमितों को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

Related posts

ग्राम पड़रिया में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए उद्योगपतियों के साथ बैठक आयोजित

Reva India News

युवाओं के लिए सबसे जरूरी है शुरुआत करना अनुभव से ही आगे का रास्ता आसान बनता है रोजगार मेले की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया अंतिम जायजा आरडी कॉलेज पहुंचकर व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Reva India News

कलेक्टर ने दिए 22 दिसम्बर से गौशालाएं प्रारंभ करने के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment