Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

युवाओं के लिए सबसे जरूरी है शुरुआत करना अनुभव से ही आगे का रास्ता आसान बनता है रोजगार मेले की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया अंतिम जायजा आरडी कॉलेज पहुंचकर व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

मंडला, 19 जनवरी 2026

जिले में 20 जनवरी को आयोजित होने जा रहे वृहद रोजगार मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आरडी कॉलेज पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश व्यवस्था, पंजीयन काउंटर, इंटरव्यू कक्ष, बैठक व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा और पार्किंग जैसी सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों एवं विभागीय अमले से कहा कि रोजगार मेला जिले के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है, इसलिए हर व्यवस्था व्यवस्थित और सुचारू होनी चाहिए ताकि युवाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि समय पर काम पूरा हो, सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और मौके पर जिम्मेदार अधिकारी तैनात रहें।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर युवाओं से सीधे संवाद किया और उनका उत्साह बढ़ाया। कलेक्टर ने कहा कि युवाओं के लिए सबसे जरूरी है शुरुआत करना, क्योंकि अनुभव से ही आगे का रास्ता आसान बनता है। युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी नौकरी को छोटा या बड़ा समझने की भूल न करें। हर कार्य का अपना महत्व होता है और छोटी शुरुआत ही आगे चलकर बड़ी उपलब्धियों का आधार बनती है। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार अवसर चुनें, आत्मविश्वास बनाए रखें और लगातार सीखते रहें।

रोजगार मेला युवाओं के लिए एक सुनहरा मंच है, जहां उन्हें सीधे कंपनियों से जुड़कर रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि जिले के अधिक से अधिक युवाओं को सम्मानजनक रोजगार मिले और वे अपने भविष्य को मजबूत बना सकें।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य केवल आयोजन करना नहीं, बल्कि युवाओं को रोजगार के वास्तविक अवसर उपलब्ध कराना है। इसलिए पंजीयन से लेकर चयन प्रक्रिया तक सभी कार्य पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न किए जाएं। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, कॉलेज प्रशासन एवं आयोजन से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा युवाओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना, डिप्टी कलेक्टर श्री संस्कार बावरिया, जिला व्यापार उद्योग केन्द्र सहायक संचालक श्री बलराम यादव सहित अन्य संबंधित मौजूद थे।

Related posts

जिले की आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बच्चों और अभिभावकों को स्वच्छता का महत्व बताया गया

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 4 जुलाई 2022

Reva India News

आगामी 4 दिनों में अधिक से अधिक करें शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण – हर्षिका सिंह समय-सीमा बैठक में हुई विस्तृत चर्चा

Reva India News

Leave a Comment