Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

104 बैगा आदिवासियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

मण्डला 22 दिसम्बर 2020

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देश पर बैगा बाहुल्य क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम जंतीपुर के बैगा बाहुल्य कुदई टोला में मोबाईल मेडीकल वेन के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया जिसमें 104 बैगा आदिवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण में हाईपेरटेंशन, हाईरिस्क, एएनसी, ब्लडप्रेशर इत्यादि के मरीजों का मौके पर ही उपचार कर दवाईयां वितरित की गई तथा स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उपस्थित लोगों को संतुलित आहार के संबंध में भी जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देश पर बैगा समुदाय के लोगांे का स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कोई गंभीर बीमारी का मरीज मिलता है तो उसका चिन्हांकन कर उसे जिला या राज्य से उपचार कराये जाने की व्यवस्था कराई जा रही है। सभी 9 जनपदों के बैगा परिवारों के स्वास्थ परीक्षण की कार्यवाही निरंतर संचालित है। अभी तक 248 ग्रामों के 15827 व्यक्तियों का स्वास्थ परीक्षण किया गया जिसमें 11175 बैगा समुदाय के व्यक्ति सम्मिलित हैं।

Related posts

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्षीय वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य कवरेज

Reva India News

*पनिका समाज की चिंतन सभा 10 को घुघरी और 17 को नैनपुर में*

Reva India News

पुलिस चौपाल: चौकी मनेरी अंतर्गत आईओसीएल बॉटलिंग प्लांट में हेलमेट जागरूकता

Reva India News

Leave a Comment