Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गाँव-गाँव पहुंच रही चलित प्रयोगशाला

मण्डला 22 दिसम्बर 2020

कोविड-19 के दौर में विद्यार्थियों को प्रायोगिक कार्य एवं पुस्तकों से संबद्ध रखने के उद्देश्य से संचालित नई उड़ान भाग-2 के तहत् जिले के सभी विकासखंडों में चलित प्रयोगशालाएं संचालित की जा रही हैं। जिले के जलधारा, महुआ टोला, सुरखी संग्रामपुर, नाहरबेली, मझगांव, घुरनेर, खारी, कुड़ोपानी, खामी, बड़झर सिंगारपुर, चाबी, ठेभा आदि ग्रामों में चलित प्रयोगशाला के माध्यम से छात्र छात्राओं को विज्ञान प्रायोगिक सामग्री एवं पुस्तकालय के संबंध में जानकारी दी गई। रोचक कहानियों शब्दकोश डिक्शनरी के उपयोग गणित के विभिन्न उपयोग बतलाए गए। विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा बच्चों की शंका और जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

Related posts

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब तश्करी के विरूद्ध की गई कार्यवाही

Reva India News

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना : डेथ क्लेम के लिए जरूरी दस्तावेज़ों की जानकारी

Reva India News

स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए आवेदन 20 मई तक आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment