Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पदमी इकाई के पेंषनरों का स्नेह सम्मेलन सम्पन्न

पेंषनर्स एसोसिएषन म.प्र. जिला शाखा मण्डला की क्षेत्रीय इकाई पदमी का पेंषनर्स स्नेह सम्मेलन सफलता पूर्वक अध्यक्ष भगवानदास ठाकुर व बलराम पाल सचिव के समवेत प्रयासों से सानंद सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेन्द्र कुमार जैन जिला अध्यक्ष मण्डला, विषिष्ट अतिथि एस.एन. अली कोषाध्यक्ष, विनोद सुरेष्वर संगठक व कार्यकारिणी सदस्य बजारी लाल विष्वकर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवानदास ठाकुर के द्वारा की गई। समारोह में सर्री अध्यक्ष जमना प्रदसाद सिंगौर टिकरवारा अध्यक्ष सुभाष पटैल, नैनपुर अध्यक्ष गयाप्रसाद कार्तिकेय, बम्हनी अध्यक्ष छोटे लाल चक्रवर्ती व क्षेत्र के अनेको पेंषनरो की गरिमामयी उपस्थित रही।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्धबोधन में मुख्यमंत्री माननीय षिवराज सिंह चैहान को भेजे गये 10 सूत्रीय ज्ञापन की जानकारी से पेंषनरो को अवगत कराया तथा उन्होंने यह आपेक्षा व्यक्त की, कि प्रत्येक पेंषनर्स अपने निकटस्त पेंषनरो, परिवार पेंषनर्स की पेंषन संबंधी आने वाली जटिलताओं के निराकराणार्थ जिला इकाई से सतत् सम्पर्क में रहें। कार्यक्रम का सफलता पूर्वक संचालन विनोद सुरेष्वर संगठक के द्वारा किया गया। भगवानदास ठाकुर ने अपने अध्यक्षीय भाषण में समस्त पेंषनरों को एक जुट रहकर पूर्ण समपर्ण के साथ संगठन के साथ खड़े रहने का आव्हान किया।

Related posts

एसडीएम नैनपुर ने किया आंगनवाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण

Reva India News

कलेक्टर ने किया बिछिया एसडीएम कोर्ट का निरीक्षण

Reva India News

रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप महासंगम मेला 16 सितंबर को  

Reva India News

Leave a Comment