Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आरटीओ और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

मण्डला 5 जनवरी 2021

आरटीओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडला-जबलपर मार्ग पर आरटीओ एवं यातायात पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाया गया। परिवहन आयुक्त मध्यप्रदेश के द्वारा प्रदेश भर में कार्यवाही के संबंध में निर्देश दिए गए हैं जिसके चलते कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देशानुसार आरटीओ और यातायात पुलिस के द्वारा मंडला जबलपुर मार्ग पर संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान एक बस में ओवरलोडिंग पाए जाने पर एवं पांच अन्य बसों पर निर्धारित दर से अधिक किराया वसूल किए जाने पर कुल 9000 रुपए जुर्माने की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार 17 अन्य टू व्हीलर और फोर व्हीलर वाहनों पर कुल 6500 रुपये जुर्माना राशि वसूल की गई। आरटीओ बिमलेश गुप्ता ने बताया कि आगे भी इसी तरह से यात्री बसों की चैकिंग निरंतर की जारी रहेगी।

Related posts

बिछिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही एक माह में तीसरी बार बरामद की वन्य प्राणी तेंदुए की खाल आरोपियों को किया गिरफ्तार

Reva India News

प्रशिक्षण कार्यक्रम में 62 बीएलओ ने प्राप्त किया प्रशिक्षण

Reva India News

चुटका परमाणु विद्युत परियोजना संबंधी बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment