Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रदेश में बर्ड फ्लू की दस्तक से जिले में अलर्ट

मण्डला 5 जनवरी 2021

उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं से प्राप्त जानकारी के अनुसार पशुपालन इंदौर एवं मंदसौर में कौवों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से बर्ड फ्लू रोग की पुष्टि हुई है। प्रदेश में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद मंडला जिले में भी अलर्ट जारी हो गया है।

स्थिति को देखते हुए जिले के समस्त पशु चिकित्सकों एवं विभागीय अमले को निर्देश प्रसारित कर दिये गये हैं कि क्षेत्र में पशु-पक्षियों पर विशेष निगरानी रखी जाये। पक्षियों एवं मुर्गियों की असामान्य मृत्यु होने पर तत्काल जिला मुख्यालय को सूचित किया जाये। पोल्ट्री एवं पोल्ट्री उत्पाद बाजार, फार्म, जलाशयों एवं प्रवासी पक्षियों पर विशेष निगरानी रखने निर्देश प्रसारित कर दिया गया है। जिले के आमजनों से अनुरोध है कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है तो जिला मुख्यालय में सूचना देने का कष्ट करें।

 

मुर्गे-मुर्गियों को बीमारियों से बचाव के लिए उपाय

 

उपसंचालक ने बताया कि पक्षियों को बर्ड फ्लू एवं अन्य कई बीमारियां हो सकती हैं। ये बीमारियां एक पक्षी से दूसरी पक्षी में व दूषित पानी से अथवा प्रभावित पक्षी के मल-मूत्र पंखों के जरिये पूरे झुंड को तेजी से प्रभावित कर सकती है। पक्षियों को बाडे़ में बंद रखें। केवल पोल्ट्री फार्म के देखभाल करने वालों को ही पक्षियों के पास जाना चाहिए। बाड़े में एवं उसके आसपास साफ-सफाई रखें। पक्षियों का भोजन और पानी रोजाना बदलें। नये पक्षियों को कम से कम 30 दिनों तक स्वस्थ पक्षियों से दूर रखें। पॉल्ट्री के संपर्क में आने से पहले और बाद में अपने हाथ, कपड़ों और जूतों को संक्रमण मुक्त करें। पक्षियों में किसी भी प्रकार की बीमारी की सूचना मिलने पर तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सा संस्था को सूचित करें।

Related posts

प्रेक्षक शैलेन्द्र खरे का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

मत्स्याखेट 16 जून से 15 अगस्त तक प्रतिबंधित

Reva India News

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

Reva India News

Leave a Comment