Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शुचि एवं प्रियम्बिका का संभागीय क्रिकेट अंडर-19 टीम में हुआ चयन अपने क्रिकेट कौशल से जिले को कर रही गौरवान्वित

मण्डला 7 जनवरी 2021
जिले की होनहार और नवोदित क्रिकेट खिलाड़ी शुचि एवं प्रियम्बिका का हाल ही में संभागीय क्रिकेट अंडर-19 टीम में चयन हुआ है। दोनो ही खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से संभागीय अंडर-19 टीम में जगह बनाई है। 30 दिसम्बर को जबलपुर के रानीताल मैदान में अंडर-19 बालिका क्रिकेट टीम की संभागीय स्तर की ट्रायल में यह चयन हुआ है। जबलपुर के रानीताल मैदान में 3 से 5 जनवरी तक निरंतर अभ्यास व प्रदर्शन मैच के दौरान चयनकर्ताओं ने अंडर-19 बालिका क्रिकेट टीम जबलपुर डिवीजन के खिलाड़ियों का चयन किया है। विदित हो कि नगर की शुचि उपाध्याय पिछले साल अंडर-16 बालिका क्रिकेट टीम की जबलपुर डिवीजन से भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। शुचि एक हरफनमौला खिलाड़ी है जो अपने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्रिकेट की नई उचाईयों को छू रही है और अलग-अलग स्तर पर अपने शानदार खेल से मंडला जिले के साथ-साथ संभाग का भी नाम रौशन कर रही है। प्रियम्बिका भी जिले को गौरवान्वित करने वाली नई खिलाड़ी है। मण्डला के खेल प्रेमियों सहित डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई प्रेषित की है। दोनों खिलाड़ी संभागीय अंडर-19 टीम के साथ शहडोल संभाग से 9 जनवरी को ग्वालियर में आयोजित होने वाले मैच में शामिल होगी।

Related posts

नैनपुर एसडीएम ने दिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था की समीक्षा

Reva India News

एड्स जागरूकता के लिए शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

Reva India News

आबकारी विभाग मण्डला की अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई

Reva India News

Leave a Comment