Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए अधिकारियों के कर्तव्य निर्धारित

मण्डला 11 जनवरी 2021

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2021 की संदर्भ तारीख के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए अधिकारियों के कर्तव्य निर्धारित कर दिए हैं। उन्होंने जारी आदेश में अपर कलेक्टर मीना मसराम को नगरपालिका परिषद मंडला एवं नैनपुर के लिए अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार एसडीएम मंडला प्रथम कौशिक को नगरपालिका परिषद मंडला के लिए रजिस्ट्रिकरण अधिकारी एवं नगर परिषद बम्हनी बंजर के लिए, एसडीएम बिछिया सुलेखा उईके को नगर परिषद बिछिया के लिए, एसडीएम निवास पुष्पेन्द्र अहाके को नगर परिषद निवास के लिए  अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नायब तहसीलदार मंडला पुष्पेन्द्र पन्द्रे को वार्ड क्रमांक 1 से 12 के लिए एवं ना.तह. हरिओम ठाकुर को वार्ड क्रमांक 13 से 24 के लिए सहायक रजिस्ट्रिकरण अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार एसडीएम नैनपुर शिवाली सिंह को नगरपालिका परिषद नैनपुर के लिए रजिस्ट्रिकरण अधिकारी तथा नायब तहसीलदार वंदना कुशराम को सहायक रजिस्ट्रिकरण अधिकारी बनाया गया है। तहसीलदार मंडला अनिल जैन को नगर परिषद बम्हनी बंजर के लिए रजिस्ट्रिकरण अधिकारी तथा नायब तहसीलदार मंडला संगीता गोलिया को सहायक रजिस्ट्रिकरण अधिकारी बनाया गया है। नगर परिषद निवास के लिए तहसीलदार निवास अक्तूराम ठाकुर को रजिस्ट्रिकरण अधिकारी तथा नायब तहसीलदार निवास साक्षी शुक्ला को सहायक रजिस्ट्रिकरण अधिकारी बनाया गया है। नगर परिषद भुआबिछिया के लिए तहसीलदार बिछिया कमल सिंहसार को रजिस्ट्रिकरण अधिकारी तथा नायब तहसीलदार अंजनिया शीतल चंद्रवंशी को सहायक रजिस्ट्रिकरण अधिकारी बनाया गया है।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने नगरीय निकायों के फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने मुख्य नगरपालिका अधिकारी मंडला को नगरपालिका मंडला के संपूर्ण क्षेत्र के लिए, सीएमओ नैनपुर शिवप्रसाद धुर्वे को संपूर्ण नैनपुर क्षेत्र के लिए, सीएमओ बम्हनी बंजर अनिल देवार को संपूर्ण नगर परिषद बम्हनी के लिए, सीएमओ बिछिया संजय कुमार नरूला को संपूर्ण भुआबिछिया क्षेत्र के लिए तथा सीएमओ निवास मीना कोरी को संपूर्ण निवास नगर परिषद क्षेत्र के लिए रजिस्ट्रिकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Related posts

मुख्य सचिव ने की कोविड की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

जिले में 54 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 524 सहायिकाओं की होगी भर्ती 4 जुलाई तक आॅनलाईन आवेदन किए जा सकते हैं

Reva India News

युवा शक्ति संगम कार्यक्रम में पहुंचे द ग्रेट खली से मिलने उमड़ा जनसैलाब  युवाओं को नशे से दूर रहने की दी सलाह

Reva India News

Leave a Comment