Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध उत्खनन एवं अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित हो – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने टॉस्क फोर्स की संयुक्त बैठक ली

मण्डला 15 जनवरी 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के लिए पुलिस, माईनिंग एवं राजस्व विभाग के संयुक्त तत्वाधान में गठित टॉस्क फोर्स की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण को रोकने संबंधित विभाग प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा अनुसार अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण को रोकने के लिए ’’भोपाल मॉडल’’ को लागू करने के लिए कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने ’’भोपाल मॉडल’’ के आधार पर जिले में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने कहा कि वन विभाग जंगल क्षेत्र में अवैध उत्खनन के स्थलों को चिन्हित करें एवं प्रभावी कार्यवाही करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर मीना मसराम, एसडीएम मंडला प्रथम कौशिक, एसडीओपी अश्विनी कुमार तथा सभी विभागों के प्रमुख उपस्थित थे।

कलेक्टर ने जिले की चिन्हित 26 रेत खदानों की निविदा प्रक्रियाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को निविदा से संबंधित प्रक्रिया के लिए एनओसी एवं अन्य दस्तावेजी प्रक्रिया तत्काल पूर्ण करने की बात कही। श्रीमती सिंह ने आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही सुनिश्चित करने चलाए जा रहे अभियान की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुरैना एवं अन्य जिलों में जहरीली शराब के कारण हुई घटनाओं से सबक लेते हुए जिले में ऐसी घटनाओं से निपटने प्रभावी व्यवस्थाएं तैयार रखें। श्रीमती सिंह ने आबकारी विभाग, पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग को अवैध शराब से संबंधित जानकारी देने के लिए अपने सूचना तंत्र को पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी क्षेत्र में विपरीत घटनाएं होने पर संबंधित क्षेत्र का अमला जिम्मेदार होगा। सूचना तंत्र से प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करें।

कलेक्टर ने आबकारी विभाग को शराब के दुष्प्रभाव के लिए जागरूकता अभियान एवं इससे संबंधित नशामुक्ति अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से की जा रही कार्यवाही की प्रति सप्ताह रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्हांेने कहा कि अवैध शराब पर कार्यवाही सुनिश्चित करने एवं नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी लें। श्रीमती सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार की कार्यवाही में रूकावट डालने वाले व्यक्ति, संगठन या ग्राम पंचायत को चिन्हित करें।

 

संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्र को करें चिन्हित

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने टॉस्क फोर्स की बैठक में आगामी पंचायत एवं नगरीय निकायों के चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित करने का कार्य गंभीरता से करें। असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उन पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले के लायसेंस शस्त्रधारियों की जानकारी लेते हुए एडीएम को जरूरी निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने ब्लॉक स्तर पर स्ट्राँग रूम के लिए स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय पंचायतों की समस्याएं, चुनाव बहिष्कार या अन्य किसी भी प्रकार के गंभीर मुद्दों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए नियमानुसार कार्यवाही करें एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अविलंब सूचित करें। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Related posts

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

उप नगरी क्षेत्र महाराजपुर पंडित जवाहरलाल नेहरू स्कूल पर हुआ ध्वजारोहण

Reva India News

जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री शाह से भेंट की

Reva India News

Leave a Comment