Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनप्रतिनिधियों ने किया उद्यानिकी कृषक भ्रमण दल को रवाना

मण्डला 18 जनवरी 2021

उद्यानिकी विभाग के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 की कार्ययोजना के विरुद्ध राज्य पोषित योजनाओं के तहत राज्य के भीतर एवं राज्य के बाहर भ्रमण हेतु 2 कृषक भ्रमण दल जिला योजना भवन से रवाना हुए। इन दोनो दलों को विधायक मण्डला श्री देवसिंह सैयाम, विधायक निवास डॉ. अशोक मर्सकोले, नीरज मरकाम अध्यक्ष जिला पंचायत कृषि स्थाई समिति एवं श्रीमति तन्वी हड्डा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने हरी झण्डी दिखाकर दल को रवाना किया। इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यान मण्डला श्री नेतलाल शरणागत एवं अन्य विकासखण्ड स्तरीय उद्यानिकी अधिकारी उपस्थित रहे।

सहायक संचालक उद्यानिकी ने बताया कि राज्य के भीतर 3 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत 50 सदस्यीय कृषकों का दल दिलीप सिंह उइके, उद्यान विकास अधिकारी बिछिया एवं धनसिंह वरकडे़, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी नैनपुर के नेतृत्व में दल रवाना होकर 20 जनवरी को मण्डला वापस आयेगा। इस दौरान कृषकों को सिवनी, बालाघाट एवं अन्य स्थानो में उन्नतशील कृषकों के प्रक्षेत्रो के भ्रमण के साथ-साथ कृषि महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों का अवलोकन कराया जाकर तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराया जायेगा। इसी प्रकार राज्य के बाहर 5 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत 10 सदस्यीय कृषकों का दल पंकज मरकाम, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी मण्डला के नेतृत्व में दल रवाना होकर 22 जनवरी को मण्डला वापस आयेगा। इस दौरान कृषकों को रायपुर, बिलासपुर एवं भाटापारा एवं अन्य स्थानो में उन्नतशील कृषकों के प्रक्षेत्रो के भ्रमण के साथ-साथ कृषि महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्रो का अवलोकन कराया जाकर तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराया जायेगा।

Related posts

बिछिया में बालक आश्रम व छात्रावास का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

Reva India News

माँ नर्मदा के तटीय ग्रामों में नर्मदा सेवा समितियों का गठन माँ नर्मदा पथ सर्वेक्षण एवं जन जागरण यात्रा के साथ चौपाल का आयोजन जल गंगा संवर्धन अभियान – ग्रामीणजनों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प  

Reva India News

जिले में पोल्ट्री एवं पोल्ट्री उत्पाद का आयात-निर्यात प्रतिबंधित धारा 144 के तहत् आदेश जारी

Reva India News

Leave a Comment