Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आंगनवाड़ी केन्द्रों में होगी विशेष गतिविधियाँ

मण्डला 23 जनवरी 2021

लड़कियों को समान अधिकार देने, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण समेत कई अहम विषयों पर जागरूक करने हेतु प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य समुदाय के मध्य जनसामान्य के बीच बालिकाओं के सशक्तिकरण एवं उनके अधिकार को लेकर जागरूकता लाना तथा बालिकाओं को समान अवसर उपलब्ध कराना है। 24 जनवरी 2021 को सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसी के साथ विशेष भोज का आयोजन कोविड-19 संक्रमण से बचाव के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मिन्टो हॉल भोपाल में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 24 जनवरी 2021 (रविवार) को वन स्टाप सेंटर एवं आंगनवाड़ी भवनों के लोकार्पण, बालिका सशक्तिकरण हेतु पुस्तिका पंख का विमोचन तथा शौर्या दल की बालिकाओं, वन स्टाप सेन्टर की महिलाओं, प्रशासक एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत बालिकाओं को छात्रवृत्ति का वितरण योजना से लाभान्वित बालिकाओं से लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से संवाद किया जायेगा।

Related posts

कलेक्टर-एसपी ने किया बस स्टेण्ड का निरीक्षण

Reva India News

मोहगांव परियोजना तहसील घुघरी में मिशन शक्ति के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन हुआ

Reva India News

पशुपालक दुग्ध उत्पादन के माध्यम से अपनी आय बढ़ा सकते हैं – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को 2-2 नग भैंस वितरण किए

Reva India News

Leave a Comment