Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्रामीण अंचलों की साक्षर महिलाओं को मिला मुख्य अतिथि के साथ गुब्बारे उड़ाने का अवसर  

मण्डला 26 जनवरी 2021

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ग्रामीण अंचलों की उन महिलाओं को मुख्य अतिथि कलेक्टर हर्षिका सिंह के साथ गुब्बारे उड़ाने का अवसर प्रदान किया गया जिन्होंने ग्राम की निरक्षर महिलाओं को साक्षर करने में अपनी महती भूमिका अदा की है। जिले में निरक्षर महिलाओं को महिला ज्ञानालय अंतर्गत पढ़ाने वाली किशोरी बालिकाओं और महिलाओं में ग्राम बर्राटोला मण्डला की कुमारी सोनाली झारिया, ग्राम कंहारी की कुमारी साक्षी नन्दा, दानीटोला की श्रीमती शांति बैरागी एवं कटंगी की श्रीमती पूर्णिमा विश्वकर्मा को गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर हर्षिका सिंह के साथ ध्वजारोहण के बाद गुब्बारे उड़ाने का का महत्त्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ। ग्राम पंचायत में पुस्तकालय का संचालन किया जाना है जो अब महिला बाल विकास के साथ महिला ज्ञानालय की तर्ज पर संचालित होंगे जिसमें ग्राम की सर्वाधिक पढ़ी लिखी महिलाए और बालिकाएं निरक्षर महिलाओ को शिक्षित करेगी

Related posts

खेतों पर काम रहे कृषकों तथा कृषि मजदूरों को किया जागरूक

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने किया नल जल के कार्य का अवलोकन

Reva India News

मुवाला में हेबीटेट राईट्स के संबंध में चौपाल आयोजित

Reva India News

Leave a Comment