Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

’टीबी हारेगा-देश जीतेगा अभियान’’ के तहत शपथ एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन नैनपुर नगरपालिका के कचरा संग्रहण वाहनों में बजेगा टीबी जिगल

मण्डला 27 जनवरी 2021

जिला क्षय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड नैनपुर की ग्राम पंचायत मोहगांव एवं निवारी में ग्राम सभा के दौरान टीबी संबंधी शपथ का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 35 से 40 उपस्थित लोगों ने टी.बी. संबंधी शपथ ली। साथ ही ग्राम पंचायत निवारी के हायर सेकेण्डरी स्कूल में छात्रों एवं टीचिंग स्टॉफ के साथ उन्मुखीकरण हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें टीबी स्टॉफ द्वारा उपस्थित छात्रों, टीचिंग स्टॉफ एवं अन्य को टीबी की बीमारी एवं राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के संबंध में समस्त प्रकार की जानकारियाँ एवं समझाईश दी गई। अभियान के अंतर्गत नगरपालिका नैनपुर के वार्डाे में कचरा संग्रहण में लगे वाहनों में टीबी जिंगल के माध्यम से टीबी की बीमारी, उपचार एवं कार्यक्रम से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियाँ आम-जन तक पहुंचाई जायेगी।

इस अभियान के तहत् आयोजित गतिविधियों के संचालन में जिला स्तर से श्री कीर्ति सिंह कुशवाह, जिला कार्यक्रम समन्वयक विकासखण्ड स्तर पर श्री भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, एसटीएलएस, श्री राजेश चौटेल, एसटीएस एवं पीपीएसए से श्री सुरजीत धुर्वे आदि उपस्थित रहे।

Related posts

कार्यों में मानक स्तर एवं समय सीमा का ध्यान रखें – डॉ. सिडाना कलेक्टर ने किया सड़क चौड़ीकरण, रेवांचल पार्क एवं गोकुलधाम तालाब के सौन्दर्यीकरण तथा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट आदि कार्यों का निरीक्षण

Reva India News

लोकगीतों के माध्यम से गाँव-गाँव में कोरोना जागरूकता टीकाकरण के द्वितीय चरण को जन आंदोलन बनाने की तैयारी

Reva India News

स्वछग्राहियो ने लगाई आपत्ति:–

Reva India News

Leave a Comment