Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पशु-पक्षियों को सर्दी से बचाने एवं उनकी सुरक्षा संबंधी एडवाईजरी

मण्डला 7 फरवरी 2021

सर्दी के मौसम में पशु एवं पक्षियों का सर्दी से बचाव एवं सुरक्षा करना अति आवश्यक है। इसी प्रकार अन्य मौसम की अपेक्षा सर्दी के मौसम में पशु-पक्षियों के स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

 

सर्दियों में बचाव एवं सुरक्षा के उपाय

 

उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने जानकारी देते हुए बताया कि पशु, पक्षियों को सर्दी से बचने के लिये उनके आहार में ऊर्जा की मात्रा बढायें, ताकि उन्हें उचित मात्रा में पौष्टिक आहार मिल सके एवं ठण्ड से भी बचे रहे। इन दिनों अधिकतर पशुओं को सूखा चारा, सूखी घास खिलाते रहे। पशु को खनिज लवण मिश्रण 50 ग्राम प्रति दिन की दर से खिलायें। पशुओं को रात में सार, पशु शेड में ही बाधे। शाम को अलाव जलाये एवं रात में सर्दी से बचाव के लिये पशुओं के ऊपर गरम कपडे ढकें। मुर्गी दाने का 15 दिनों से ज्यादा भण्डारण ना करें, मुर्गीयों के दाने में ऊर्जा की मात्रा बढायें। 15 माह आयु से ऊपर मुर्गीयों की छँटनी कर दें। मुर्गी घर के चारों ओर सर्दी से बचने के लिये बोरियों के पर्दे लगा दें। मुर्गी घर को साफ-सुथरा, सूखा एवं गर्म रखने की व्यवस्था करें। पक्षियों को बाडे़ में बंद रखें, पक्षियों के बाडे़ में साफ-सफाई रखें। पक्षियों को स्वच्छ पेयजल एवं सन्तुलित आहार दें। पक्षियों का भोजन एवं पेयजल रोजाना बदलें एवं भोजन व पेयजल के बर्तनों की नियमित साफ-सफाई करें। अपने पशु, पक्षियों की हर असामान्य बीमारी अथवा मौत की सूचना तुरन्त निकटतम पशु चिकित्सा संस्था व जिले के उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें मण्डला को तत्काल दें।

Related posts

जिले के प्रभारी मंत्री का हुआ मंडला आगमन श्री सिंह ने दी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ  

Reva India News

मॉस्क तथा सामाजिक दूरी के लिये वातावरण बनाने एक सप्ताह सुबह 11 बजे और शाम 7 बजे बजेगा सायरन चलाया जायेगा रोको टोको अभियान कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये कलेक्टर ने जारी किये विस्तृत निर्देश

Reva India News

राजस्व महा अभियान के प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से करें – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सीएम हेल्पलाईन में प्रगति नहीं लाने पर पांच सौ और हजार रूपए का जुर्माना वसूला जाएगा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से अवैध अतिक्रमण तत्काल हटाने की कार्यवाही करें खनिज का अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण करने पर कार्यवाही हेतु दल गठित किसानों के लिए नक्शा तरमीम और ई-केवाईसी में प्रगति लाई जाए – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिला योजना भवन में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली

Reva India News

Leave a Comment