Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कान्हा में “रज़ा अरण्य” का हुआ शुभारंभ

15 फरवरी तक कान्हा सरई आर्ट गैलरी, कान्हा में चलेगी प्रदर्शनी

मंडला – मशहूर चित्रकार सैयद हैदर रज़ा के चित्रों के ओरिजिनल प्रिंट्स की प्रदर्शनी “रज़ा अरण्य” का शुभारंभ कान्हा सरई आर्ट गैलरी, कान्हा में कान्हा टाइगर रिज़र्व के डिप्टी डायरेक्टर रवींद्र मणि त्रिपाठी ने किया। “रज़ा अरण्य” में हैदर रज़ा के विभिन्न कामों को प्रदर्शित किया गया है। इसमें हैदर रज़ा द्वारा उनके जीवनकाल के अलग – अलग दौर में बनाये गए चित्र प्रदर्शित किये गए है। ये प्रदर्शनी 15 फरवरी तक चलेगी।

कान्हा टाइगर रिज़र्व के डिप्टी डायरेक्टर रवींद्र मणि त्रिपाठी का कान्हा सरई आर्ट गैलरी पहुँचने पर भूम बैगा आदिवासी नृतक दल द्वारा परंपरागत रूप से स्वागत किया गया। रवींद्र मणि त्रिपाठी ने रिबन काटकर “रज़ा अरण्य” का शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर कलाकार गजेंद्र सोनी और आशीष कछवाहा द्वारा उपस्थितों को हैदर रज़ा की जीवनी और उनके कार्यों से अवगत कराया गया। इस दौरान सोनसाय बैगा, भांगी लाल हरदहा, कृष्ण महिपाल यादव, रामकुमार नंदा, मुकेश यादव, शिवा रघुवंशी, रानू लखेरा, संत कुमार उइके आदि उपस्थित थे।

 

Related posts

बूथ लेवल ऑफिसर्स का प्रशिक्षण आयोजित

Reva India News

आपदा प्रबंधन के जिला स्तरीय कॉल सेंटर के संचालन विषयक प्री-बिड ऑनलाईन मीटिंग आज  

Reva India News

112 इंडिया ऐप: नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक एकीकृत और शक्तिशाली समाधान  

Reva India News

Leave a Comment