Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

फ्रंटलाइन वर्कर को लगाया गया कोविड टीका

मण्डला 15 फरवरी 2021

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जानकारी दी कि 15 फरवरी को फ्रंटलाइन वर्करों को कोविड 19 का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण करने के लिये सत्रो का आयोजन जिले स्तर में सामुदायिक स्वा. केन्द्र पर 09 सत्र एवं जी.एन.एम.ट्रेनिंग सेन्टर मण्डला में 02सत्र आयोजित किए गए। इस तरह जिले में कुल 11सत्र में टीकाकरण किया गया। फ्रंटलाइन वर्करों में पुलिस विभाग, पंचायत विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को टीके लगाये गये। 15 फरवरी को कुल 175 टीका लगाये गये। जिसमें से जी.एन.एम. प्रषिक्षण केन्द्र में 86, बम्हनी में 10, बिछिया में 19, बीजाडांडी में 02, घुघरी में 09, मवई में 20, नैनपुर में 17, नारायणगंज में 09 एवं निवास में 03 फ्रंटलाइन वर्करों को कोविड टीकाकरण किया गया है।

Related posts

बकाया संपत्तिकर एवं जलकर पर छूट अधिभार प्राप्त करें

Reva India News

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक उदय चौक में विराजमान भगवान गणेश जी की आरती में हुए शामिल मंडला 17 सितंबर 2024

Reva India News

17 से 26 जून तक जिले में मनाया जाएगा ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’, व्यापक जनजागरूकता अभियान के निर्देश जारी

Reva India News

Leave a Comment