Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

फ्रंटलाइन वर्कर को लगाया गया कोविड टीका

मण्डला 18 फरवरी 2021

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जानकारी दी कि 18 फरवरी को फ्रंटलाइन वर्करों को कोविड-19 का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण करने के लिये सत्रों का आयोजन जिले स्तर में सामुदायिक स्वा. केन्द्र पर 9 सत्र एवं जी.एन.एम.ट्रेनिंग सेन्टर मण्डला में 1 सत्र आयोजित किए गए। इस तरह जिले में कुल 10 सत्र टीकाकरण किया गया। फ्रंटलाइन वर्करों में पुलिस विभाग, पंचायत विभाग, राजस्व विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को टीके लगाये गये।

18 फरवरी को कुल 378 टीका लगाये गये जिसमें से जी.एन.एम. प्रशिक्षण केन्द्र में 207, बम्हनी में 44, बिछिया में 16, बीजाडांडी में 11, घुघरी में 31, नैनपुर में 17, नारायणगंज में 46 एवं निवास में 6 फ्रंटलाइन वर्करों को कोविड टीकाकरण लगाया गया।

Related posts

हैल्थ केयर वर्करों को लगा कोविड वैक्सीन के द्वितीय डोज का टीका

Reva India News

पहचान हेतु मुख्य रूप से आधार का उपयोग करने के निर्देश

Reva India News

सिकल सेल एनीमिया को लेकर हर व्यक्ति का जागरूक रहना आवश्यक – संपतिया उइके विश्व सिकलसेल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment