Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब तश्करी के विरूद्ध की गई कार्यवाही

मण्डला 22 फरवरी 2021

जिले में अवैध मदिरा विनिर्माण, परिवहन व विक्रय के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत् जिला कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम के मार्गदर्शन में आबकारी टीम मण्डला द्वारा लगातार जिले के विभिन्न संदिग्ध इलाकों में मदिरा के अवैध निर्माण एवं विक्रय को प्रतिबंधित करने हेतु छापामार कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही के दौरान विगत् सप्ताह से लगातार 21 फरवरी तक मण्डला नगर के नर्मदा तट के किनारे एवं ग्राम हिरदेनगर, लिंगा पौंड़ी, फूलसागर, इन क्षेत्रों के अतिरिक्त चाबी, बगली, मुंगवानी, नारायणगंज, कोंडरा, भावल, टिकरिया, मवई, कुडैला के साथ नैनपुर क्षेत्र के ग्राम धतूरा, केवलारी टोला में हाथभट्टी शराब बनाने वाले अड्डों में छापामार कार्यवाही की गयी। इन अड्डों में मौके पर 194 लीटर हाथ से निर्मित महुआ शराब एवं 960 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। अवैध शराब के अड्डों पर लावारिस रूप से बरामद महुआ लाहन के साथ शराब निर्माण में प्रयुक्त बर्तनों को नष्ट किया गया। छापामार कार्यवाही में अवैध शराब में संलिप्त 30 व्यक्तियों के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमति इन्दु उपाध्याय, श्रीमति शैली सैयाम, श्रीमति गिरिजा धुर्वे एवं श्री सर्वेश नागवंशी तथा आबकारी मुख्य आरक्षक दुर्जन सिंह कुलेश, हरे सिंह, आबकारी आरक्षक सत्यपाल मरावी, ईशु लाल, महेश पटेल, रघुनाथ उईके, विजय कमलेश, बिहारी साहू, नेतराम, राजेन्द्र खाण्डेलकर, ममता बैरागी, शकुन्तला सैयाम उपस्थित रहे। जिले में विशेष अभियान के तहत् शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ी नजर रखते हुए अवैध शराब के विनिर्माण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम हेतु कार्यवाही निरन्तर जारी रखी गयी है।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 8 अगस्त 2026

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 27 अगस्त 2022

Reva India News

कलेक्टर ने किया टिकरवारा-हिरदेनगर पुल का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment