Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बोर्ड परीक्षा परिणाम को बेहतर करने अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कलेक्टर ने जारी किए आदेश

मण्डला 22 फरवरी 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित की जाने वाली हाईस्कूल एवं हायर सैकेण्डरी बोर्ड परीक्षा 2020 में जिले के परीक्षा परिणाम को बेहतर करने स्कूलवार निरीक्षण के लिए अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। जारी आदेश के तहत् उन्होंने कहा है कि संबंधित अधिकारी विद्यालय का निरीक्षण अपने पदीय दायित्वों के साथ-साथ करना सुनिश्चित करेंगे। निरीक्षणकर्ता अधिकारी विद्यालयों के निरीक्षण उपरान्त निरीक्षण की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई गई गूगल फार्म एवं संलग्न प्रपत्र में उचित माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। निरीक्षणकर्ता अधिकारी विद्यालयों का निरीक्षण करते समय विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देते हुये बोर्ड परीक्षा 2021 के परिणाम में वृद्धि हेतु सुझावों का पालन प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे।

कलेक्टर ने जारी आदेश में कहा है कि बोर्ड परीक्षा परिणाम को बेहतर करने के लिए ब्लूप्रिन्ट के आधार पर वस्तुनिष्ठ प्रश्न तैयार कराया जाये। विद्यालय द्धारा लिये गये रिवीजन टेस्ट एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर कम अंक प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं के लिये महत्वपूर्ण प्रश्नों एवं उत्तर का संकलन कर तैयार करायें। कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में सी तथा सी, डी एवं ई ग्रेड वाले विद्यार्थियों को चिन्हित कर 10-15 विद्यार्थियों का पालक शिक्षक ग्रुप बनाकर प्राचार्याे एवं शिक्षकों से उनकी सतत् मॉनीटरिंग कराएं। प्रत्येक 07 दिन में महत्वपूर्ण प्रश्नों का टेस्ट कराकर प्राचार्य तथा सम्बंधित विषय शिक्षकों से इसका मूल्यांकन कराया जाए एवं रिकार्ड को विधिवत् संधारित कराएं। सी, डी एवं ई ग्रेड वाले छात्र एवं छात्राओं के लिये अवकाश अवधि में अतिरिक्त कक्षा लगाई जाये तथा महत्वपूर्ण प्रश्न तैयार कराकर गृहकार्य दिलायें। विद्यालय में समस्त शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित हो। अनावश्यक रूप से अनुपस्थित शिक्षकों के विरूद्ध अविलम्ब नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाये। निरीक्षणकर्ता अधिकारियों को आवंटित विद्यालयों के निरीक्षण की समीक्षा प्रति सप्ताह होने वाली टी.एल. बैठक में की जायेगी।

Related posts

भारी बारिश एवं तूफान के बीच विद्युत व्यवस्था बनाये रखने विद्युत विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा 33/11 के.व्ही. लाईन पर अथक प्रयास से विद्युत सुचारू किया गया

Reva India News

28 आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित 1229 बच्चों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

Reva India News

आयुष तथा जल संसाधन राज्यमंत्री श्री कावरे का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment