Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रितेश को मिली ट्राईसाईकिल और दिव्यांग पेंशन की सहायता

मण्डला 24 फरवरी 2021

बिनैका निवासी रितेश को सामाजिक न्याय विभाग द्वारा हाल ही में ट्राईसाईकिल और दिव्यांग पेंशन की सहायता मिली। रितेश को बचपन से ही चलने-फिरने में समस्याएं होती थी। चिकित्सा विभाग द्वारा उन्हें दिव्यांग सर्टिफिकेट भी जारी किया गया है। रितेश ने बताया कि उन्हें सामाजिक न्याय विभाग और इस विभाग के माध्यम से दिव्यांगों को मिलने वाली सहायता के बारे में जानकारी मिलने पर तत्काल जनपद पंचायत मंडला पहुंचे। यहाँ पर समग्र सामाजिक सुरक्षा अधिकारी पीयुष पांडे ने उनकी मदद करते हुए उन्हें न सिर्फ ट्राईसाईकिल प्रदान की बल्कि दिव्यांग पेंशन का लाभ भी सुनिश्चित किया। रितेश बड़ा खुश होकर बताते हैं कि सामाजिक सुरक्षा निःशक्त पेंशन योजनांतर्गत प्रतिमाह 600 रूपए पेंशन मिलने से मुझे और मेरे परिवार को बड़ा आर्थिक सबल मिलेगा। ट्राईसाईकिल मिलने से मैं भी अब अपने दैनिक कार्य सामान्य लोगों की तरह कर सकूँगा तथा अपनी दुकान बिना किसी की सहायता के आ-जा सकूँगा। जनपद मंडला में कार्यरत् श्री पांडे ने बताया कि रितेश का एलिम्को द्वारा आयोजित शिविर में ट्राईसाईकिल प्रदान करने के लिए चयन किया गया था। इसी के आधार पर उन्हें ट्राईसाईकिल प्रदान की गई और उन्हें पात्रतानुसार दिव्यांग पेंशन का लाभ दिया गया।

Related posts

वर्चुअल स्वरूप में आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में शामिल हुए मंड़ला जिले के प्रतिभागी

Reva India News

कलेक्टर ने ली पीएमएफएमई की बैठक

Reva India News

धारणाधिकार योजना का लाभ लेने के लिए करें ऑनलाईन आवेदन

Reva India News

Leave a Comment