Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

धारणाधिकार योजना का लाभ लेने के लिए करें ऑनलाईन आवेदन

मण्डला 19 अप्रैल 2022

धारणाधिकार योजना का लाभ लेने के लिए नगरीय क्षेत्र के कब्जेदार ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार यह योजना नगरीय क्षेत्रों के ऐसे नजूल भूखण्डों में 31 दिसंबर 2014 से पूर्व के कब्जाधारियों के लिए है जिनका उक्त भूखण्ड में कब्जा है व नगर के मास्टर प्लान में वह उसी प्रयोजन में निर्दिष्ट है जिसका कब्जेदार द्वारा उस भूमि को उपयोग किया जा रहा है। यह भी आवश्यक है उक्त भूमि किसी सार्वजनिक प्रयोजन रास्ता, खेल का मैदान, स्कूल, बाजार, सैनिक शिविर (पड़ाव) आदि या अन्य किसी प्रयोजन हेतु मास्टर प्लान में निर्दिष्ट न की गई हो।

यह योजना केवल नगरीय क्षेत्र के कब्जाधारियों के लिए है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नगरीय क्षेत्र के कब्जेदार एमपी ऑनलाईन से धारणाधिकार माड्यूल में ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक कब्जे के प्रमाण हेतु बिजली बिल, जल प्रदाय संबंधी बिल, शासकीय कार्यालय से उस भूखण्ड के लिये कोई पत्राचार व दस्तावेज, जनगणना 2011 में उल्लेखित पता, स्थानीय प्राधिकारी द्वारा जारी सम्पत्ति कर की रसीद, मतदाता सूची में अंकित नाम व पता में से किसी भी दस्तावेज का उपयोग कर आवेदन कर सकते हैं।

Related posts

देश का बजट  विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ता कदम है  : संपतिया उयके   केंद्रीय बजट 2026 पर भाजपा  कार्यालय में आयोजित  पत्रकार वार्ता,   बजट से निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।

Reva India News

कारीकोन तिराहा महाराजपुर में संचालित अवैध क्लिनिक सीलबंद

Reva India News

महिला एवं बाल विकास विभाग, चाईल्ड लाईन तथा पुलिस के संयुक्त दल ने रोका बाल विवाह

Reva India News

Leave a Comment