Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने जिले का वाटर मैप बनाएं – श्रीमती सिंह कलेक्टर ने समय सीमा बैठक में दिए निर्देश

मण्डला 24 फरवरी 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने समय सीमा बैठक में सीएम हेल्पलाईन सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी सीएम हेल्पलाईन के शिकायतों का प्रतिदिन निराकरण करें। उन्होंने जिले की रैकिंग को सुधारने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने सीएम डेशबोर्ड, सीएम मॉनिट, ’’समाधान एक दिन’’ कार्यक्रम तथा अन्य विभागीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आगामी ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर निर्देशित किया कि पेयजल उपलब्धता के लिए पीएचई विभाग विस्तृत कार्ययोजना बनाएं। जिन क्षेत्रों में पानी की कमी है या जल संकट है उन्हें चिन्हित करें। कलेक्टर ने पीएचई एवं जल संसाधन विभाग को निर्देशित किया कि पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिले का वाटरमैप तैयार करें। उन्होंने पीएचई विभाग को जल जीवन मिशन, नलजल योजनाओं तथा टेंडर प्रक्रिया से संबंधित जरूरी निर्देश दिए।

श्रीमती सिंह ने ’मिलावट से मुक्ति अभियान’ को जिले में सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग पुलिस के साथ समन्वय कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने पुलिस विभाग को मिलावट से संबंधित गुप्त सूचना प्राप्त कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मनरेगा के अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने आरईएस विभाग से तालाब निर्माण कार्य तथा ग्रामीण विकास कार्यों के बारे में जानकारी मांगी। श्रीमती सिंह ने रोजगार अधिकारी को रोजगार मेले के आयोजन संबंधी जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय कर रोजगार नियोजन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि रोजगार नियोजन की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराते हुए इसका डाटा संधारण भी सुनिश्चित करें। उन्होंने मनेरी एवं कान्हा क्षेत्र में अधिक से अधिक स्थानीय लोगों को होटल एवं रिजॉर्ट में रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होने एसडीएम बिछिया को इस संबंध में फॉलोअप लेने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने एसी ट्राईवल को हेबीटेट राईट्स से संबंधित जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसडीएम तथा वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर हेबीटेट राईट्स से संबंधित मानकों को पूर्ण कराएं। श्रीमती सिंह ने स्वच्छता अभियान की समीक्षा करते हुए सभी नगरीय निकाय के सीएमओ को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें तथा आगामी सर्वे में सहभागी बनने के लिए स्थानीय लोगों को प्रेरित करें। श्रीमती सिंह ने यूरिया वितरण पर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बिना पीओएस मशीन एवं क्यूआर कोड के उर्वरकों का वितरण न हो। लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए उनका लायसेंस रद्द किया जाए। उन्होंने मोबाईल नेटवर्क के टावर परमिशन के लिए लंबित प्रकरणों की जानकारी मांगी।

 

आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने आयुष्मान कार्ड बनाएं

 

श्रीमती सिंह ने पशुपालन विभाग को केसीसी बनाने में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को केसीसी के फायदों की जानकारी देते हुए उन्हें केसीसी बनाने के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर असंतोष जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारियों को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले की जनता से अपील की है कि योजना का लाभ लेने के लिए आयुष्मान कार्ड अवश्य बनाएं। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अपने नजदीकि सीएससी केन्द्र जाकर आधार, समग्र आईडी तथा राशन कार्ड के साथ निर्धारित शुल्क देकर आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। बैठक में अपर कलेक्टर मीना मसराम, अतिरिक्त सीईओ श्री मरावी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

मंडला के चित्रकारों की चित्रकला व गोंड चित्रशैली प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ  चित्रकला कार्यशाला, माटी पर रंग, छाते पर रंग का शुभारंभ आज  

Reva India News

विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय के साथ मनाया विमुक्ति दिवस

Reva India News

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय समाज व जनजातीय क्षेत्रों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की हैं आदि उत्सव कार्यक्रम ने जनजातीय समाज को गौरवान्वित किया है आदि उत्सव में जनजातीय रीति-रिवाज, परंपरा, संस्कृति और इतिहास को जानने का अवसर मिलेगा रानी माँ दुर्गावती ने मुगलों से और राजा शंकरशाह व कुंवर रघुनाथशाह ने अंग्रेजों से संघर्ष किया है आदि उत्सव कार्यक्रम में लोकगीत, लोकनृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आगमन पर उनका लोकनृत्य व लोकगीत के माध्यम से भव्य स्वागत किया गया छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने गोंडवाना ध्वजारोहण किया

Reva India News

Leave a Comment