Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हरदेव सिंह महाराज की स्मृति में हुआ पौधरोपण पौधों के संरक्षण की ली गई शपथ

मंडला। संत निरंकारी मिशन द्वारा 21 से 23 फरवरी तक देशभर में पौधरोपण के साथ इनके संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें देश भर में करीब 3 हजार शाखाओं ने लगभग 2 लाख पोधे लगाए। यह अभियान संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में बाबा हरदेव सिंह महाराज की स्मृति में आयोजित किया गया।
निरंकारी मिशन के मीडिया प्रभारी मनोज वरदानी ने बताया कि आम तौर पर लोग पौधरोपण के बाद पौधों की देखरेख नहीं करते जिससे लगाए गए पौधों में बहुत कम संख्या में ही पौधे से पेड़ बन पाते है जिसे देखते हुए निरंकारी मिशन के निर्णय अनुसार पौध रोपण के साथ यह शपथ भी दिलाई गई कि कम से कम तीन साल तक लगाए गए सभी पौधों का संरक्षण भी किया जाएगा।
हरदेव सिंह महाराज की स्मृति में हुआ आयोजन
मीडिया प्रभारी मनोज वरदानी ने बताया कि वर्ष 2003 से बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्मदिवस पर स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत की गई थी जिसका आरंभ स्वयं बाबा हरदेव महाराज ने अपने हाथों से करते हुए यह संदेश भी दिया था कि प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों ही हानिकारक होता है। तभी से यह देशव्यापी स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान निरंतर आयोजित किया जा रहा है। मीडिया प्रभारी मनोज वरदानी ने बताया कि संत निरंकार चैरिटेबल फाउंडेशन की नींव सत्गुरू बाबा हरदेव सिंह महाराज ने वर्ष 2010 में रखी थी। बताया गया कि 21 फरवरी सत्गुरू माता सुदीक्षा महाराज के आशीर्वाद से महाराष्ट्र के सायवन इलाके में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे जल संक्षण परियोजना के अंतर्गत दूसरी सीमेंट नाला बांध का निर्माण कर उसका उद्घाटन किया गया।
—————————–

Related posts

जिला पेंशन फोरम की बैठक 16 अगस्त को

Reva India News

1 से 31 जनवरी तक होगा ब्रुसेलेसिस कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

पेयजल समस्या के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

Leave a Comment