Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नर सेवा ही नारायण सेवा – राज्यसभा सांसद श्रीमती उईके दीनदयाल रसोई शुभारंभ कार्यक्रम संपन्न

मण्डला 26 फरवरी 2021

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दीनदयाल अंत्योदय योजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत 100 रसोई केन्द्रों का ऑनलाईन शुभारंभ किया। उन्होंने इंदौर, उज्जैन, धार और छतरपुर के लाभार्थी एवं रसोई संचालकों से सजीव संवाद भी किया। जिले में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला, उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी, अनुराग चौरसिया तथा संबंधित उपस्थित थे। शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद श्रीमती उईके ने कहा कि सरकार दीन-दुखियों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में दीनदयाल रसोई योजना का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। सभी सेवाभाव के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि रसोई के संचालन के दौरान भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। इसी प्रकार कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करें।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि रसोई के संचालन में पारदर्शिता बरतें। सभी जनप्रतिनिधि एवं जिलेवासी रसोई के गुणवत्तापूर्ण संचालन में यथासंभव सहयोग करें। उन्होंने समाज के सभी व्यक्तियों को इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील भी की। इस दौरान श्रीमती उईके ने उपस्थित लोगों को खाना भी परोसा। नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला ने कहा कि नगरपालिका रसोई के गुणवत्तापूर्ण संचालन में हरसंभव मदद करेगी।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंस — प्रदेशवासियों के लिए यह दीपावली समृद्धि लाए

Reva India News

जनसुनवाई में 53 आवेदकों ने प्रस्तुत किए अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन

Reva India News

मंडला में गेहूं उपार्जन 2026-27 के लिए गुणवत्ता प्रशिक्षण सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment