Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला में गेहूं उपार्जन 2026-27 के लिए गुणवत्ता प्रशिक्षण सम्पन्न

मंडला, 10 अप्रैल 2026

वर्ष 2026-27 के गेहूं उपार्जन को सुव्यवस्थित एवं गुणवत्ता आधारित बनाने के उद्देश्य से भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा जिला मंडला में समिति प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में एफसीआई के गुणवत्ता नियंत्रक सहित खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक, केंद्र प्रभारी, सहकारिता विभाग के अधिकारी, मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन के शाखा प्रबंधक, समिति प्रबंधक, ऑपरेटर एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।    इस दौरान एफसीआई के अधिकारियों ने गेहूं की गुणवत्ता जांच की प्रक्रिया विस्तार से समझाई। साथ ही पीसी और एसएपी पोर्टल पर समिति स्तर पर की गई व्यवस्थाओं की फोटो अपलोड करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य उपार्जन कार्य में पारदर्शिता, गुणवत्ता नियंत्रण एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करना रहा, जिससे किसानों को बेहतर सुविधा मिल सके।

Related posts

मंडला में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपर जब्त

Reva India News

पॉलीटेक्निक में ऑनलाईन निबंध प्रतियोगिता का आयोजित

Reva India News

जिले में अब तक 273.4 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

Leave a Comment