Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कल्याणकारी योजनाओं से रामलाल और उनके परिवार का खुशहाल हुआ जीवन मिला कपिलधारा, खेत-तालाब, मेढ़बंधान और आवास योजना का लाभ

मण्डला 4 मार्च 2021

केन्द्र तथा राज्य सरकार आम आदमी के जीवन को बेहतर करने और उसका जीवन स्तर ऊँचा उठाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा भी व्यक्ति के जन्म से मृत्यु तक अनेक प्रकार की सहायता के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। निःसंदेह अब यह योजनाएं आम आदमी को मिलने से उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आ रहे हैं। आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में भी शासन की इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में पहुंच रहा है। मवई जनपद के अंतर्गत ग्राम पीपरी रैयत् के हितग्राही रामलाल मार्कों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ है जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हुआ है।

रामलाल के परिवार को कपिलधारा योजना के तहत् खेत में कुआँ बनाने के लिए शासकीय सहायता मिली। इस कुएं के माध्यम से उनका परिवार खेत एवं बाड़ी में सिंचाई करके सब्जी उत्पादन कर रहा है। सब्जी उत्पादन अब पर्याप्त मात्रा में होने से रामलाल का परिवार बाहर भी सब्जियां बेचने लगा है। खेत में गोभी, टमाटर, भाजी तथा अन्य प्रकार की सब्जियाँ स्थानीय मोहल्ले, गांव एवं आसपास ही बिक जाती है जिससे आर्थिक लाभ सुनिश्चित हुआ है। रामलाल को खेत-तालाब योजना का भी लाभ मिला है। इसी प्रकार उनके खेत में वित्तीय वर्ष 2019-20 में मेढ़बंधान का कार्य हुआ है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में ही द्रोपदी के परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। इस प्रकार रामलाल एवं उनके परिवार को शासन की अनेक योजनाओं से न सिर्फ पक्की छत मिली बल्कि सिंचाई की सुविधा भी मिली। इन सुविधाओं ने रामलाल एवं उसके परिवार का जीवन स्तर बेहतर किया है और उन्हें आर्थिक सबलता प्रदान की है। रामलाल का परिवार जो कि मूलतः मजदूरी एवं कृषि पर आश्रित है, निःसंदेह शासन की अनेक प्रकार की सहायता से लाभान्वित होकर बेहतर हुआ है।

Related posts

जल गंगा संवर्धन अभियान: गंगा दशमी पर जिले के सभी विकासखंडों में हुए भव्य कार्यक्रम तालाबों का हुआ सौंदर्यीकरण, निकाली गई कलश यात्राएँ

Reva India News

मातृभूमि का गौरव गान जनजाति संस्कृति की आत्मीयता का पर्व आदि उत्सव: राज्यपाल मंगू भाई पटेल .रामनगर में दो दिवसीय आदि उत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

Reva India News

विकासखण्ड स्तर पर लगेंगे रोजगार शिविर

Reva India News

Leave a Comment