Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नैनपुर कॉलेज में दी गई यातायात नियमों की जानकारी

मण्डला 4 मार्च 2021

प्राचार्य रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एम. पी. आर्टी. रेजी. एन. सी. सी. जबलपुर द्वारा शासकीय स्नातक महाविद्यालय नैनपुर में 01 मार्च से 05 मार्च तक आयोजित एन. सी. सी. कैम्प में यातायात विभाग के सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र बघेल एवं सब इंस्पेक्टर कृष्णा उईके द्वारा यातायात के नियमों की जानकारी कैडेट्स को दी गई तथा पुलिस भर्ती की प्रक्रिया को समझाया गया। कैडेट्स को कक्षा में ड्रिल, मैप रीडिंग, लीडरशिप, पर्यावरण संरक्षण आदि की जानकारी दी गई। यह एन. सी. सी. शिविर कैम्प कमांडेंट कर्नल मनीष कुमार, डिप्टी कैम्प कमांडेंट कर्नल ल्यूलिन नॉट के मार्गदर्शन में चल रहा है। कैम्प में कैप्टन डॉ राजेश मासतकर, डॉ. नवीन तेकाम, सूबेदार मनोज कुमार तथा अन्य पी. आई. स्टॉफ उपस्थित रहे।

Related posts

नैनपुर में एसडीएम की उपस्थिति में बीएलओ ऐप मैपिंग कार्य जारी

Reva India News

गणतंत्र दिवस का आयोजन गरिमामय रूप से सुनिश्चित करने व्यवस्थाएं पुख्ता करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने 26 जनवरी के आयोजन संबंधी बैठक ली

Reva India News

43 छात्राओं के निःशुल्क बनाये गये परमानेंट ड्रायविंग लायसेंस

Reva India News

Leave a Comment