Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

22 एवं 23 मई को आयोजित होगा आदि उत्सव केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री कुलस्ते की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

मण्डला 5 मार्च 2021

जिले में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला आदि उत्सव इस वर्ष 22 एवं 23 मई को रामनगर में होगा। केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, वन मंडलाधिकारी, एडीएम मीना मसराम तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। श्री कुलस्ते ने उत्सव के आयोजन संबंधी तैयारियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने 2 दिवसीय इस आयोजन की दिनवार रूपरेखा के बारे में उपस्थित अधिकारियों से सुझाव मांगे। राज्यमंत्री ने उत्सव के प्रथम दिवस तथा द्वितीय दिवस आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्थित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्‍होंने आदि उत्सव के दौरान आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कलाकारों एवं संगोष्ठी के लिए साहित्यकारों के नामों को अंतिम रूप देने की बात कही। उन्होंने कहा कि आदि उत्सव का आयोजन गरिमामय ढंग से सुनिश्चित किया जाए। बैठक में राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने आदि उत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक झलकियों, प्रतिष्ठित कलाकारों के बारे में अपने सुझाव रखे।

Related posts

पुलिस चौपाल के माध्यम से हेलमेट, साइबर सुरक्षा व नशा मुक्ति पर मंडला पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान

Reva India News

मरार समाज ने प्रतिभावान छात्राओं को किया सम्मानित

Reva India News

इंटरनेट सुरक्षा दिवस 11 को

Reva India News

Leave a Comment