Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सघन प्रयास कर कोविड वैक्सीनेशन के लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करें समीक्षा बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देश

मण्डला 12 मार्च 2021

विभिन्न विभागों द्वारा संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुये कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि सघन प्रयास कर कोविड वैक्सीनेशन के लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य अमला, आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता, शिक्षकए कोटवार, ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक घर घर तक दस्तक देते हुये लोगों को वैक्सीनेशन की जानकारी देते हुये उन्हें टीकाकरण के लिये प्रेरित करें। लोगों में विश्वास जाग्रत करते हुये उनके मन की भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया जाये। बैठक में अपर कलेक्टर मीना मसराम, सीएमएचओ डॉ श्रीनाथ सिंह सहित संबंधित अधिकारी तथा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत के सीईओ तथा विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी सम्मिलित हुये।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि जिले में 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रत्येक व्यक्ति को कोविड का टीकाकरण किया जाये। इस संबंध में पंचायत, ग्राम तथा मोहल्लावार योजना तैयार कर उसका समुचित कियान्वयन किया जाये। उन्होंने कहा कि फ्रंट लाईन वर्कर जिनका प्रथम चरण का टीकाकरण हो चुका है उनका निर्धारित तिथी में अनिवार्य रूप द्वितीय चरण का टीकाकरण लगवाया जाये। कलेक्टर ने सभी एसडीएम सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि टीकाकरण हेतु चिन्हित केन्द्रों में पेयजल, पंखा जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जायें।

 

राजस्व मामलों का समय सीमा में निराकरण करें

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों का समय सीमा में समुचित निराकरण करें। प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लम्बित न रखा जाये। उन्होंने कहा कि विभिन्न मामलों में जारी की गई राशि का सत्यापन करायें। यदि राशि हितग्राही के खातों में नहीं पहुॅची है तो तत्काल कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत आने पर संबंधित एसडीएम सहित संबंधितों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाईन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुये कहा कि जो भी प्रकरण बिना जबाव प्रस्तुत हुये अगले स्तर में जाते हैं तो संबंधित अधिकारियों का उतने दिवस का वेतन काटा जायेगा जितने दिवस निर्धारित समय सीमा से जबाव प्रस्तुत करने में विलम्ब हुआ है।

Related posts

राजस्व प्रकरणों का निराकरण सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ करें – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

आबकारी द्वारा अवैध शराब तश्करी के विरूद्ध की गयी कार्यवाही  

Reva India News

गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए उपलब्ध संसाधनों को परिणाममूलक बनाएं – हर्षिका सिंह शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा बैठक मंे कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment