Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मॉस्क का उपयोग अनिवार्य, उल्लंघन पर जुर्माना

मण्डला, 16 मार्च 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों तथा अन्य स्थानों पर मॉस्क का उपयोग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। मॉस्क का उपयोग नहीं करने वाले व्यक्तियों पर जुर्माना आरोपित किया जाए। श्रीमती सिंह ने कहा कि सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में बाहर से आने वाले विशेषकर महाराष्ट्र से आने वाले व्यक्तियों के स्वास्थ्य की अनिवार्यतः जांच सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि जिले से व्यावसायिक एवं अन्य उद्देश्यों के लिए नागपुर सहित अन्य स्थानों पर जाने वाले व्यक्ति भी अनिवार्यतः स्वास्थ्य जांच एवं सेम्पलिंग कराएं। कलेक्टर ने ग्रामीण स्तर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, सचिव एवं जीआरएस को बाहर से आने वाले व्यक्तियों की जानकारी संधारित करने तथा उनके स्वास्थ्य की प्राथमिक जांच अनिवार्यतः कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कोरोना के पुनः संक्रमण के अलर्ट की जानकारी मुनादी के माध्यम से भी प्रसारित करने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

सोता रहा राजस्व और वन विभाग किसान ने काट डाले पेड़,अब चल रही जाँच,

Reva India News

चलित प्रयोगशाला ने की 54 नमूनों की स्पॉट टेस्टिंग

Reva India News

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का समापन आज

Reva India News

Leave a Comment