Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गृह प्रवेश कार्यक्रम के तहत जिले में 3216 घरों का हुआ गृह प्रवेश

मण्डला, 18 मार्च 2021

प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत जिले में निर्मित 3216 आवासों का गृह प्रवेशम् कार्यक्रम के अतर्गत हितग्राहियों का गृह प्रवेश किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में धार में आयोजित किया गया। इस गृह प्रवेश कार्यक्रम का जिले के विभिन्न विकासखण्डों में सजीव प्रसारण भी किया गया। मण्डला जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)  के अंतर्गत दिसम्बर 2020 से कुल 3216 गृहों का निर्माण किया। जनपद पंचायत बिछिया के अंतर्गत 401, बीजाडांडी में 735, घुघरी में 236, मण्डला में 339, मवई में 310, मोहगांव में 188, नैनपुर में 160, नारायणगंज में 507 तथा निवास में 340 गृहों का गृह प्रवेश किया गया।

Related posts

“जल शक्ति से नव भक्ति अभियान” के तहत जल मंदिर (प्याऊ) की स्थापना

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला,26 जुलाई 2026

Reva India News

15 जुलाई को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर का होगा मंडला आगमन .तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

Reva India News

Leave a Comment